
The Bikaner Times – मुक्ताप्रसाद नगर थाना इलाके में चोरों ने दिन-दहाड़े एक मकान में वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में पीछे के दरवाजे से घुसे और लाखों का माल ले गए। पुलिस के अनुसार चोरों ने मुक्ताप्रसाद नगर निवासी नरेन्द्र अग्रवाल के घर में वारदात की। नरेन्द्र अग्रवाल ने इस संबंध में में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि सुबह वह करीब साढ़े नौ बजे दुकान चला गया। उसकी पत्नी पीहर चली गई। शाम को करीब पौने आठ बजे उसकी पत्नी आई तो घर के मुख्य दरवाजे से घर में घुसी तो अंइी कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था। आलमारियों व कमरे के ताले टूटे हुए थे। परिवादी के मुताबिक चोर पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे। चोर घर से चार सोने के कड़े, छह अंगुठियां, तीन जोड़ी कानों के टॉप्स, एक सोने की चेन, एक जोड़ी पायल, 300 ग्राम पुरानी चांदी ले गए। पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL