
The Bikaner Times –कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और कपड़े फाडऩे का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नाल पुलिस थाने में जेएनवीसी क्षेत्र में रहने वाले कृष्ण कुमार शर्मा ने गणेश सिंह पुत्र मूल सिंह व 5-10 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सोलर प्लांट कावनी में 9 मार्च की दोपहर को 2 बजे के आसपास की है।
इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर प्रार्थी व कर्मचारियों के साथ गाली गलौच की। जब प्रार्थी ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने मारपीट की। प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने उसके कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।