जोधपुर हत्याकांड में भतीजा ही निकला आरोपी, देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times –घर के आंगन में एक साथ 4 जले शव देखकर गांव वालों के होश उड़ गए थे। 6 महीने की बच्ची का शव पूरी तरह जल चुका था, जबकि बाकी अधजले पड़े थे। पुलिस जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। भतीजे ने ही 6 महीने की मासूम बच्ची सहित पूरे परिवार की पहले हत्या की, फिर शवों को आग लगा दी थी। मामला जोधपुर से करीब 100 किमी दूर चौराई गांव का है। पुलिस ने बताया कि आपसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है।

घटना बुधवार सुबह करीब 3 बजे के आसपास की है। परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई। इसके बाद सभी को घसीटते हुए घर के आंगन में लाया गया और आग लगा दी गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में परिवार का ही आपसी विवाद सामने आया है। परिवार के मुखिया मृतक पूनाराम के भतीजे पप्पूराम (19) ने सभी को मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।