लिफ्ट लेकर मारपीट की,फिर गाड़ी छीन भागे बदमाश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times –लिफ्ट लेकर मारपीट करना व गाड़ी छीन ले जाने का मामला सामने आया है। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में आरके पुरम निवासी गजेन्द्र सिंह पुत्र मदन सिंह चारण ने चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने बताया कि वह तीन सितंबर को देशनोक से बीकानेर आ रहा था। रास्ते में दो लड़के लिफ्ट लेकर उसकी गाड़ी में बैठे। कुछ दूरी चलने के बाद दो और लड़कों ने गाड़ी रोकने का ईशारा किया।

इस दरम्यिान गाड़ी में पहले मौजूद दो लड़कों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गाड़ी रोकने को कहा। गाड़ी को रोकने बाद चारों लड़के उसकी वैन्यू कार जिसके नंबर आरजे 07 सीएफ 0163 है, को छीनकर ले गये। परिवादी ने यह घटना जोधपुर बाईपास गोविंद होटल व उदयरामसर बाईपास के बीच होना बताया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL