
The Bikaner Times -राजस्थान के चूरू जिले के एक गांव में शादी वाले घर में 11 में से 10 सिलेंडर एक के बाद एक धमाके से फट गए। धमाकों से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। राजस्थान के चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव जान्दवा के बिका की ढाणी में शादी वाले घर में 11 में से 10 सिलेंडर एक के बाद एक धमाके से फट गए। शुक्रवार सुबह 11 बजे हुए तेज धमाकों की आवाज से पूरा गांव दहल गया। ग्रामीण मौके पर दौडक़र आए। सिलेंडर फटने से लगी आग में करीब दो लाख का दहेज का सामान व पड़ौसी का एक झोंपड़ा जलकर राख हो गया। हादसे के वक्त घर में सिर्फ तीन महिलाएं थी।
गनीमत रही कि किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन, इन धमाकों ने जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट कांड की याद दिला दी है।जानकारी के मुताबिक 4 मार्च को घर में सूर्यप्रकाश शर्मा की व 6 मार्च को उसकी बहन सविता की शादी है। ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडर घर में लाकर रख गए थे। हादसा उस वक्त हुआ जब घर के सब लोग शादी की खरीद को लेकर चूरू गए हुए थे। सिलेंडर फटनेसे लगी आग में करीब दो लाख का दहेज का सामान व पड़ौसी का एक झोंपड़ा जलकर राख हो गया। ग्रामीणो ने घटना की जानकारी चूरू दमकल विभाग को दी। इसके बाद मौके पर गई दमकल ने आग पर काबू पाया।