सोनिया गांधी राजस्थान से होंगी राज्यसभा उम्मीदवार, कांग्रेसी विधायकों को जयपुर बुलाया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times –सोनिया गांधी इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पार्टी सूत्रों ने बताया है कि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगी। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। राहुल मंगलवार शाम को ही छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंच गए हैं। हालांकि सोनिया गांधी के नाम की औपचारिक घोषणा का इंतजार है।
यह कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी को मनमोहन सिंह की सीट से राज्यसभा के लिए भेजा जाना तय हुआ है। पूर्व पीएम का कार्यकाल 3 अप्रैल 2024 को खत्म हो रहा है। यह पहला मौका है जब सोनिया गांधी राज्यसभा जाएंगी। वे 5 बार की लोकसभा सांसद हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी (1964-1967 तक) राज्यसभा की सांसद रह चुकी हैं।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार हो सकती हैं। कांग्रेस कभी भी राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी बुधवार (14 फरवरी) को नामांकन कर सकती हैं। राजस्थान में बुधवार को राज्यसभा के नामांकन की तैयारियां की जा रही हैं।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL