
The Bikaner Times -जयपुर। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुबह करीब 9 बजे जयपुर पहुंचीं हैं। उनके साथ राहुल और प्रियंका गांधी भी आए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की खाली हो रही सीट पर अब सोनिया गांधी राज्यसभा जाएंगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के प्रस्तावक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ विधायक होंगे। राजस्थान कांग्रेस के सभी विधायक भी जयपुर पहुंच गए हैं। दो दिन सभी विधायकों को जयपुर रहने को कहा है। नामांकन फॉर्म भरकर सेट तैयार कर लिए गए हैं। नामांकन फॉर्म के साथ 10-10 विधायकों के प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर हस्ताक्षर करवाए गए हैं।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL