दुखद – बेटे ने जेवरात और रूपए के लिए बुजुर्ग मां के साथ की मारपीट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -जेवरात और रुपए नहीं देने पर 50 साल के बेटे ने 82 साल की मां को बाल पकड़कर घर के आंगन में घसीटा और मारपीट की। महिला पहले पति की मौत के बाद देवर के नाते चले गई थी। आरोपी पहले पति की संतान है। जो पहले भी बुजुर्ग मां से मारपीट कर चुका है। महिला दूसरे पति से हुए बेटे के मकान में अलग रहती है। पीड़िता ने नोखा थाने में बुधवार को पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है।

उड़सर व हाल वेयर हाउस गोदाम के पास नोखा निवासी तुलछीदेवी बिश्नोई (82) ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उसके पति मामराज बिश्नोई के स्वर्गवास होने के बाद पति के छोटे भाई फूलाराम से नाता कर लिया है।पहले पति मामराज से एक सन्तान हरिराम(50) हुई। नाता के बाद फूलाराम से एक लड़का रामचन्द्र हुआ।

पीड़िता ने बताया कि बेटे रामचंद्र के साथ उसके मकान में नोखा में रहती आ रही है। उसका लड़का आर्मी में जम्मू में तैनात है तथा घर में अकेली रहती है। पहले पति से हुआ बेटा हरिराम लालची प्रवृति का है।

पीड़िता ने बताया कि 16 सितंबर 2023 को हरिराम जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और कहा कि तेरे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रुपए है वो मुझे दे दे। मना करने पर हरिराम कमरे में से बाल पकड़कर घसीटकर आंगन में ले आया और मारपीट की।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL