
The Bikaner Times -बेटे द्वारा मां पर धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में अनूपगढ़ के वार्ड 12 में रहने वाले पवन कुमार ने अपनी मां कृष्णा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
प्रार्थी ने बताया कि उसने 2018 में अपनी माता से दस लाख में एक प्लॉट खरीदा था। जिसकी सारी राशि का भुगतान भी कर दिया गया था। मां ने अपने बेटे को इसके एग्रीमेंट और पैसों की रसीद दे दी गई थी। प्लॉट का कब्जा भी संभला दिया गया था। लेकिन पट्टा नहीं होने की वजह से उसकी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही थी।
पवन ओझा ने बताया कि कृष्णा देवी को प्लांट की रजिस्ट्री करवाने के लिए कई बार कहा गया मगर हर बार वह टालमटोल करती रही। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में जब नगर पालिका प्रशासन शहरों के साथ अभियान चला तो उक्त प्लाट का पट्टा कृष्णा देवी के द्वारा गुपचुप एवं फर्जी तरीके से तथ्य छुपा कर बनवा लिया गया। इस बारे में पवन कुमार ओझा को कुछ भी नहीं बताया गया। कृष्णा देवी ने यह प्लॉट हनुमानगढ़ निवासी अपने दोहिते गौरव शर्मा के नाम करवाते हुए उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।