सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद

मनरेगा के विकास कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण भौतिक सत्यापन कार्य शुरू

The Bikaner Times – मनरेगा के विकास कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण भौतिक सत्यापन कार्य शुरू

श्रीडूंगरगढ़, 27 जनवरी।
श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की सुरजनसर ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के अंतर्गत किए गए विकास कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण और भौतिक सत्यापन शुरू हो गया है। ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) किसना राम भादू ने अपनी टीम के साथ 27 जनवरी 2025 से यह प्रक्रिया प्रारंभ की।

भादू ने जानकारी दी कि 1 अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 तक की पहली छमाही के विकास कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में ग्राम पंचायत की सभी रिकॉर्ड फाइलों और विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। ग्रामीणों को भी इसमें शामिल कर उनके विचार और सुझाव लिए जाएंगे।

भौतिक सत्यापन 27 से 30 जनवरी 2025 तक चलेगा, जिसके बाद 31 जनवरी 2025 को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में सरपंच, कार्यवाही अधिकारी, प्रभारी, ग्राम विकास अधिकारी, एलडीसी और स्थानीय ग्रामीण भाग लेंगे। ग्राम सभा के दौरान सामाजिक अंकेक्षण दल अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

इस पहल का उद्देश्य मनरेगा और अन्य विकास योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और कार्यों की गुणवत्ता की जांच करना है, ताकि ग्रामीण विकास में सुधार हो सके और लोगों का विश्वास योजनाओं में बढ़े।