नाबालिग लड़कियों का धर्मांतरण के लिए यौन शोषणः पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Oplus_131072

The Bikaner Times – नाबालिग लड़कियों का धर्मांतरण के लिए यौन शोषणः पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया

यह मामला राजस्थान के ब्यावर जिले का है। जहां सात मुस्लिम युवकों ने नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण कर उनका धर्मांतरण करने का प्रयास किया। जिसके चलते लड़कियों के परिजनों द्वारा थाने में तीन एफआईआर दर्ज हुई है। जिनमें पांच लड़कियों ने आरोप लगाया कि कुछ पुरुषों ने उन्हें चीनी मोबाइल फोन दिए और उनका यौन शोषण किया।

बताया जा रहा है कि, सात आरोपियों ने लड़कियों से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया। ओर उन्हें चीनी मोबाइल फोन दिए। जिसके चलते वे उनसे बात कर सकें। शिकायतों में यह भी सामने आया कि आरोपी युवक लड़कियों को ब्लैकमेल भी करते थे और उन्हें धर्मांतरण के लिए मजबूर करने की कोशिश करते थे। जिसके चलते पुलिस ने यौन शोषण, बलात्कार, पीछा करने और POCSO सहित अन्य धारा लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पूछताछ अभी जारी है। साथ ही, पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्यवाही कर सकती है।