देखिए आज का राशिफल और पंचांग एक साथ

The Bikaner Times -पंचांग- 1 नवंबर 2023

विक्रम संवत – 2080, अनला
शक सम्वत – 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत – कार्तिक
अमांत – आश्विन

तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्थी- नवंबर 31 09:30 PM- नवंबर 01 09:19 PM
कृष्ण पक्ष पंचमी- नवंबर 01 09:19 PM- नवंबर 02 09:52 PM

नक्षत्र
म्रृगशीर्षा – नवंबर 01 03:58 AM- नवंबर 02 04:36 AM
आद्रा – नवंबर 02 04:36 AM- नवंबर 03 05:57 AM

योग
परिघ – नवंबर 31 03:33 PM- नवंबर 01 02:06 PM
शिव – नवंबर 01 02:06 PM- नवंबर 02 01:13 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय – 6:37 AM
सूर्यास्त – 5:32 PM
चन्द्रोदय – नवंबर 01 8:15 PM
चन्द्रास्त – नवंबर 02 11:03 AM

अशुभ काल
राहू – 12:04 PM- 1:26 PM
यम गण्ड – 7:58 AM- 9:20 AM
गुलिक – 10:42 AM- 12:04 PM
दुर्मुहूर्त – 11:42 AM- 12:26 PM
वर्ज्यम् – 01:28 PM- 03:10 PM

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग – नवंबर 01 06:37 AM – नवंबर 02 04:36 AM (मृगशीर्षा और बुधवार)

आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

वेदानां सामवेदोऽस्मि देवानामस्मि वासवः।

इंद्रियाणां मनश्चास्मि भूतानामस्मि चेतना॥

भगवान श्रीकृष्ण पवित्र ग्रंथ ‘गीता’ के दसवें अध्याय के 22 वें श्लोक में अपनी लीला के बारे में अपने शिष्य अर्जुन से कहते हैं- हे वत्स! मैं वेदों में सामवेद हूँ, देवों में इंद्र हूँ, इंद्रियों में मन हूँ और भूत प्राणियों की चेतना हूँ।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप बेवजह के कामों में अपना समय नष्ट न करें। भविष्य के लिए आज कोई निर्णय आप ले सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। हालांकि, आज आपका सहयोग आपके ही लोग नहीं करते दिखाई देंगे, जिस कारण आप अपने आप को कुछ कमजोर महसूस करेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर आपसे लोगों की नाराजगी बनी रहेगी। आज अपने स्वभाव में थोड़ा सा परिवर्तन लाएं, तो आपके रुके हुए कार्य बन सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज के दिन आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें, न ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई-भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद बन सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना काम आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, उसमें व्यवधान आएगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। पुत्र भाई से मतभेद बढ़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। पत्नी बच्चों के साथ आज आपका समय अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज न करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका मन उदास रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि के योग बनेंगे। आपके पार्टनर आपके साथ धोखा कर सकते हैं। परिवार में संपत्ति होने का मानसिक मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। परिवार के लोग आप के विरोध में जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। कोई नया कार्य शुरू न करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, उस कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया मकान वाहन आदि आज आप खरीद सकते हैं। परिवार के साथ यह समय आनंद से बीतेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आप किसी पुराने विवाद में फंस सकते हैं, जिस कारण कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। आज के दिन व्यापार-व्यवसाय में विरोधी आपके कम को बिगड़ने का प्रयास करेंगे। आज आपके बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ परेशानी महसूस होगी। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आज बचें। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आप किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपको बड़ा पद दायित्व मिल सकता है, जिस कारण आपका कद बढ़ेगा। व्यापार व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में बड़े निवेश करने का आज आपका मन बन सकता है। साथ ही पत्नी और बच्चों के लिए शॉपिंग आज आप कर सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL