सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद

देखिए आज का राशिफल और पंचांग एक साथ

The Bikaner Times -पंचांग- 22 सितंबर 2023

विक्रम संवत – 2080, अनला
शक सम्वत – 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत – भाद्रपद
अमांत – भाद्रपद

तिथि
शुक्ल पक्ष सप्तमी – सितंबर 21 02:14 PM – सितंबर 22 01:35 PM

नक्षत्र
ज्येष्ठा – सितंबर 21 03:35 PM – सितंबर 22 03:34 PM

योग
आयुष्मान – सितंबर 22 01:44 AM – सितंबर 22 11:52 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय – 06:09 ए एम
सूर्यास्त – 06:18 पी एम
चन्द्रोदय – 12:51 पी एम
चन्द्रास्त – 11:01 पी एम

अशुभ काल
राहुकाल – 10:43 ए एम से 12:14 पी एम
यम गण्ड – 03:16 पी एम से 04:47 पी एम

गुलिक काल- 07:40 ए एम से 09:11 ए एम

दुर्मुहूर्त – 08:35 ए एम से 09:24 ए एम, 12:38 पी एम से 01:27 पी एम
वर्ज्यम् – 11:22 पी एम से 12:55 ए एम, सितम्बर 23

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त – 11:49 ए एम से 12:38 पी एम
अमृत काल – 06:47 ए एम से 08:23 ए एम

ब्रह्म मुहूर्त – 04:35 ए एम से 05:22 ए एम

आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन, कैसा रहने वाला है?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

सामान्यतः आज आपका दिन ठीक रहेगा। आवश्यक कार्य के लिए आज बाहर जाना पड़ सकता है। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। सेहत ठीक रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज के दिन कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। साझेदारी में व्यापार करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी विशेष कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें। आर्थिक जोखिम न उठाएं। परिवार में सदस्यों के मध्य मतभेद बढ़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति के कारण परिवार में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। कोई नया काम सोच विचार कर करें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना, आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज बिगड़े काम बन जाएंगे। इसके लिए मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनों का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की पदोन्नति हो सकती है। पत्नी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से आज मिलना होगा। कोई नया कार्य शुरू करने में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। इसके लिए आप प्रसन्न भी रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में नया काम शुरू कर सकते हैं। इससे लाभ के योग अवश्य ही बनेंगे। किसी पार्टनरशिप में आप भागीदार हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

अपने स्वास्थ्य पर आज विशेष ध्यान दें। खानपान पर नियंत्रण रखें। बाहर जाने का प्लान आज बदल दें। किसी को बड़ी रकम उधार में न दें। व्यापार में पुराने पार्टनर के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज सेहत अच्छी नहीं रहेगी। काम की अधिकता के चलते शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। किसी काम के चलते लंबी यात्रा करना पड़ सकती है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में नया काम हाथ आएगा। वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप बाहर घूमने जा सकते हैं। सेहत आज अच्छी रहेगी। इससे आप राहत महसूस करेंगे। परिवार में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा। परिवार के लोगों के साथ मिलकर आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार को आज नया आयाम मिलेगा। अपरिचित व्यक्ति को उधार न दें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

स्वास्थ्य को लेकर आज परेशान रह सकते हैं। इस वजह से आपका मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी व्यक्ति से मनमुटाव हो सकता है। आज के दिन वाद-विवाद में न उलझें अन्यथा अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। काम में आज रूकावट आएगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

विशेष गेस्ट के घर पर आने से आज आप खुश रहेंगे। आज मान-सम्मान में इजाफा होगा। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL

सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL

सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद