
The Bikaner Times -पंचांग- 5 सितंबर 2023
विक्रम संवत – 2080, अनला
शक सम्वत – 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत – भाद्रपद
अमांत – श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष षष्ठी- सितंबर 04 04:42 PM- सितंबर 05 03:46 PM
कृष्ण पक्ष सप्तमी- सितंबर 05 03:46 PM- सितंबर 06 03:38 PM
नक्षत्र
भरणी – सितंबर 04 09:26 AM- सितंबर 05 09:00 AM
कृत्तिका – सितंबर 05 09:00 AM- सितंबर 06 09:20 AM
योग
व्याघात – सितंबर 05 12:58 AM- सितंबर 05 11:23 PM
हर्षण – सितंबर 05 11:23 PM- सितंबर 06 10:25 PM
अशुभ काल
राहू – 3:27 PM- 5:00 PM
यम गण्ड – 9:12 AM- 10:45 AM
कुलिक – 12:19 PM- 1:53 PM
दुर्मुहूर्त – 08:35 AM- 09:24 AM, 11:11 PM- 11:57 PM
वर्ज्यम् – 09:10 PM- 10:47 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त – 11:54 AM- 12:44 PM
अमृत काल – None
ब्रह्म मुहूर्त – 04:28 AM- 05:16 AM
शुभ योग
त्रिपुष्कर योग – सितंबर 05 03:46 PM – सितंबर 06 06:05 AM (कृतिका, मंगलवार और कृष्ण सप्तमी)
सर्वार्थसिद्धि योग – सितंबर 05 09:00 AM – सितंबर 06 09:20 AM (कृतिका और मंगलवार)
देखिए आज का राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप काम के सिलसिले में मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में जिस कारण आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में आपको सबका सहयोग मिलेगा व मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्य परिवार में संपन्न होंगे।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)
आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम की भागदौड़ से अपने लिए कुछ समय निकालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)
आज आप कोई वाद-विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक कलह से आप दूर रहें। आपका व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से विचारिक मतभेद हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। अपनो का प्रेम स्नेह प्राप्त होगा। आप नया काम शुरू न करें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आएगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार क्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपका मिलना होगा। न्यायलय पक्ष में आपको सफलता प्राप्त होगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)
आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार व समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आज आप ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं। विरोधीयो से सतर्क रहें।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)
आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। कोई बड़ा लेन-देन आप आज व्यापार आदि में न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि संभालकर चलाएं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप नया वाहन मकान आदि खरीद सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपका रुका हुआ पुराना काम आज पूरा होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)
आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। आज आपका स्वास्थ बिगड़ सकता है।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)
आज आप जिस काम की बहुत दिनो से सोच रहे हैं, वह काम आपका पुरा होगा। आपका किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपका मन आनंद से भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा व आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उपयुक्त होगा। परिवार के सदस्यों का प्रेम सहयोग मिलेगा। आपका पुराना कोई विवाद खत्म होगा। मन प्रसन्न रहेगा व व्यापार में मित्रों के सहयोग से आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन संगिनी का साथ मिलेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)
आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं तो वाहन आदि के उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें, इससे हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)
आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद् समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। आज आप व्यापार आदि में बड़ा निर्णय बिना सोचे समझे न लें। पारिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद