देखिए आज का राशिफल और पंचांग एक साथ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -पंचांग- 20 फरवरी 2024

विक्रम संवत – 2200 नल
शक सम्वत – 1945 शोभकृत्
माघ- पूर्णिमान्त
पौष – अमान्त

तिथि
एकादशी – 09:55 ए एम तक

नक्षत्र
आर्द्रा – 12:13 पी एम तक

योग
प्रीति – 11:46 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय – 06:56 ए एम
सूर्यास्त – 06:14 पी एम
चन्द्रोदय – 02:25 पी एम
चन्द्रास्त – 05:05 ए एम, फरवरी 21

अशुभ काल
राहूकाल- 03:25 पी एम से 04:50 पी एम
यम गण्ड – 09:45 ए एम से 11:10 ए एम
गुलिक – 12:35 पी एम से 02:00 पी एम
दुर्मुहूर्त – 09:11 ए एम से 09:57 ए एम, 11:19 पी एम से 12:09 ए एम, फरवरी 21
वर्ज्य – 01:15 ए एम, फरवरी 21 से 02:59 ए एम, फरवरी 21

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त – 12:12 पी एम से 12:58 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त – 05:14 ए एम से 06:05 ए एम

आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। कोई नया वाहन और मकान आदि आजकल ले सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए बहुत अहम रहने वाला है। आज आप परिवार और बच्चों के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका असर आपकी पूरी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा। आज आपके मनपसंद किसी नए बड़े कार्य की योजना मन में बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश का योग बनेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप शारीरिक तौर से खुद को काफी कमजोर महसूस करेंगे, जिस कारण आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपके हाथ आया हुआ काम आप अपने हाथ से निकाल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपके पार्टनर आपको बड़ा धोखा दे सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आप वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। आज आपका मन अशांत रहेगा। आज भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन कार्यक्षेत्र में न लें। नहीं तो इसका परिणाम आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आज किसी भी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। पत्नी और बच्चों से मतभेद बन सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप अपने परिचित व्यक्ति के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपकी यात्रा मंगलमय होगी। जिस उद्देश्य के लिए आप जा रहे हैं वह आपका कार्य सफल होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक मदद आज आपको प्राप्त होगी। साथ ही कोई बड़ा कार्यक्षेत्र आपको मिल सकता है। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता से आप घिरे रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आप कार्य कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई कार्ययोजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

भगवत गीता के इस श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि जो मनुष्य किसी भी प्रकार की इच्छा नहीं करता है, जो शुद्ध मन से भगवान की आराधना में लीन है और जो सभी कर्मों भगवान को अर्पण करता है। ऐसा भक्त भी भगवान श्री कृष्ण को अति प्रिय है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे है, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। आज आप कोई बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी वालों के लिए सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा आदि हो सकता है। वाहन का उपयोग संभलकर करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप कुछ व्यर्थ बातों को लेकर चिंतित और परेशान रह सकते हैं। संतान को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। पत्नी और पुत्र आदि से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्र सहयोगियों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में लोगों से संबंध मधुर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा।

डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL