
The Bikaner Times -Tulsi Vivah 2023 Panchang: आज यानी 24 नवंबर 2023, शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज के तुलसी जी और भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम का विवाह किया जाएगा। साथ ही आज शुक्र प्रदोष व्रत भी किया जाएगा। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग
आज का पंचांग ( Panchang 24 November 2023)कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि समाप्त – सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर
नक्षत्र – रेवतीऋतु – हेमंत
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त – 05 बजकर 03 मिनट से 05 बजकर 57 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग – पूरे दिन
अमृत सिद्धि योग – सुबह 06: बजकर 51 मिनट से 04 बजकर 01 मिनट तक
अशुभ समयराहुकाल – सुबह 10 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 07 मिनट तक
गुलिक काल – सुबह 08 बजकर 09 मिनट से 09 बजकर 29 मिनट तक
दिशा शूल – पश्चिमनक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल – अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवतीराशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम – वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 50 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 24 मिनट पर
चंद्रोदय – दोपहर 03 बजकर 16 मिनट पर
चंद्रास्त – प्रातः 04 बजकर 29 मिनट परचन्द्र राशि – मीन
पढ़िए आज का राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप काम के सिलसिले में मिल सकते हैं, जिस कारण व्यापार-व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में आपको सबका सहयोग मिलेगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य परिवार में संपन्न होंगे।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज आपका स्वास्थ्य बिगड सकता है। काम की भागदौड़ से अपने लिए कुछ समय निकाले ,स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें, आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। वाद विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज आप लम्बी यात्रा आदि पर जा सकते हैं, स्वास्थ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम आज शुरू न करें। कोई बड़ी रकम उधार किसी को न दें, परिवार में अपने से संबंध मधुर रखें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। आप अपने परिवार के साथ कही बाहर घुमने जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, कोई नई पार्टनरशीप शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में किसी की शादी विवाह का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं, न्यायलय पक्ष में विजय मिलेगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज आपका मन अपने किसी परिचित के व्यवहार से खिन्न दिखाई पडे़गा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खान पान पर ध्यान दें, कार्यक्षेत्र में आप परिवर्तन न करें। कोई बड़ा डिसीजन आज न लें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार मे उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में अपनो से मतभेद हो सकते हैं।
जो व्यक्ति कर्मेन्द्रियों को वश में तो करता है, लेकिन जिसका मन इन्द्रियों के विषय में सोचता रहता है, वह निश्चित रूप से स्वयं को धोखा देता है और मिथ्याचारी (झूठा आचरण करने वाला) कहलाता है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे, स्वास्थ बिगड़ सकता है। किसी कार्य विशेष के चलते आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कोई नया काम आज शुरू न करें। वाद-विवाद से बचें, परिवार में आपसी कलह हो सकती है। व्यापार में नया जोखिम न लें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज आप कहीं बाहर परिवार के साथ जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई नया काम नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, आपका मान सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको अच्छे लोगों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए काम की कार्य योजना बन सकती है। आपका परिवार आपके हर निर्णय में साथ होगा, नया कोई वाहन आदि खरीद सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज आपके स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने का सोच रहें, तो आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा, वाद विवाद से दूर रहे।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। आपका मान आध्यात्म की ओर रहेगा। आप व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके परिवार के लोग आपके किसी काम का विरोध कर सकते हैं।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद