देखिए आज का राशिफल और पंचांग एक साथ एक जगह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -पंचांग- 29 जून 2023

विक्रम संवत – 2080, अनला
शक सम्वत – 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत – आषाढ़
अमांत – आषाढ़

तिथि
शुक्ल पक्ष एकादशी- जून 29 03:19 AM – जून 30 02:42 AM
शुक्ल पक्ष द्वादशी- जून 30 02:42 AM – जुलाई 01 01:17 AM

नक्षत्र
स्वाति – जून 28 04:01 PM – जून 29 04:30 PM
विशाखा – जून 29 04:30 PM – जून 30 04:10 PM

योग
सिद्ध – जून 29 05:15 AM – जून 30 03:43 AM
साध्य – जून 30 03:43 AM – जुलाई 01 01:32 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय – 5:30 AM
सूर्यास्त – 7:18 PM
चन्द्रोदय – जून 29 3:13 PM
चन्द्रास्त – जून 30 2:13 AM

अशुभ काल
राहू – 2:08 PM – 3:51 PM
यम गण्ड – 5:30 AM – 7:13 AM
कुलिक – 8:57 AM – 10:40 AM
दुर्मुहूर्त – 10:06 AM – 11:01 AM, 03:37 PM – 04:32 PM
वर्ज्यम् – 10:01 PM – 11:36 PM

देखिए आज का राशिफल –

मेष राशि: अवसर प्राप्त होंगे
मेष राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज आप इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाएं मन को व्यथित कर सकती हैं। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं। नौकरी पेशा जातकों को करियर में तरक्की के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि: दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा
वृषभ राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज कार्यक्षेत्र में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन समय के साथ स्थिति में सुधार आएगा। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी। विरोधी किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाने में असफल रहेंगे।

मिथुन राशि: रुका कार्य पूरा होगा
मिथुन राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज आपको लाभ प्राप्ति और व्यापार विस्तार के लिए नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रह स्थितियां आपके अनुकूल होने की वजह से संघर्ष अनुरुप सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से रुका हुआ कोई कार्य पिता की मदद से पूरा होगा।


कर्क राशि: मन में शांति होगी
कर्क राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढाने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से मन में शांति होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि: अच्छा लाभ होगा
सिंह राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में अच्छा लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर संयुक्त संपत्ति को बढ़ाने में सफल होंगे और भविष्य के लिए भी योजना बनाएंगे।

कन्या राशि: कई काम पूरे होंगे
कन्या राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज समय मैनेजमेंट से कई रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां बन सकती हैं। छात्र आज शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगे और गुरुओं का आशीर्वाद बना रहेगा।

तुला राशि: रिश्तों में रोमांस बढ़ेगा
तुला राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप विजयी होकर निकलेंगे। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है, रिश्तों में रोमांस बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि: सेहत का ध्यान रखें
वृश्चिक राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी, लेकिन साथ ही शत्रुओं का आपके प्रति वैमनस्य भी बढ़ेगा। तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं होगी। बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाना पसंद करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि: पूरा समर्थन मिलेगा
धनु राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज कामयाबी का रास्ता खुल रहा है, नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा। माता का पूरा समर्थन मिलेगा और उनकी मदद से जमीन जायदाद से संबंधित का अंत होगा।

मकर राशि: नई जानकारी मिलेगी
मकर राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज परिजनों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे, जो भविष्य की योजनाओं के लिए लाभप्रद होगा। दोस्तों के साथ बातचीत के दौरान नई जानकारी मिलेगी।

कुंभ राशि: बातों पर ध्यान दें
कुंभ राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज कोई नया सौदा करते समय कागजात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। कामकाज में किसी वजह से अड़चन आ सकती हैं। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें। बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित नजर आएंगे। धार्मिक कार्यों से मन को शांति मिलेगी।

मीन राशि: अच्छा रिटर्न मिलेगा
मीन राशि के टैरो कार्डस से जानकारी मिल रही है कि आज कानूनी मामलों का निपटान होगा। शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। कर्जों का पुर्ण भुगतान होगा। किसी पुराने निवेश में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और अपने कार्यों को समय पर पूरा करेंगे।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/KrL7bUXPo4TANGtcTNzcmE

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।