

The Bikaner Times –
अलीनगर की संधि
9 फरवरी 1757 आज ही के दिन ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव और बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के बीच अलीनगर संधि हुई थी। इस संधि के जरिए कलकत्ता (अब कोलकाता) को नवाब सिराजुद्दौला से लेकर ब्रिटिश नियंत्रण वाले इलाके में शामिल कर लिया।

जून 1756 में नवाब ने कलकत्ता को कब्जे में लेने के बाद उसका नाम अलीनगर कर दिया था। नवाब ने कलकत्ता में अंग्रेजी किले पर कब्जा कर लिया था। लेकिन अफगानों के खतरे और अंग्रेजों की सैन्य ताकत को देखते हुए उन्होंने संधि पर दस्तखत कर दिए।

संधि के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी को कलकत्ता पर एक बार फिर वाणिज्यिक अधिकार मिल गए। इसके अलावा कंपनी को कलकत्ता में फिर से किला बनाने की अनुमति दी गई।
कंपनी को बंगाल में सिक्के बनाने का भी अधिकार मिला। इन सभी सुविधाओं को बदले कंपनी ने नवाब की सुरक्षा का आश्वासन दिया।
- आज के दिन वर्ष 1931 में भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।
- आज के दिन वर्ष 1951में स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिए सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL