
The Bikaner Times –
भारत कोकिला का जन्म
आज ही के दिन यानी 13 फरवरी 1879 में देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू का जन्म हुआ था। वह एक बेहतरीन कवियित्री भी थीं। उनकी कविताओं से प्रभावित होकर महात्मा गांधी ने उन्हें ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ यानी ‘भारत कोकिला’ की उपाधि दी थी।

1925 में वह कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उनसे पहले एनी बेसेंट कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी थीं, लेकिन वो भारतीय नहीं थीं।

1928 में सरोजिनी नायडू को केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया गया। यह मेडल उन्हें भारत में प्लेग महामारी के दौरान उनके काम के लिए दिया गया था।

15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के बाद उन्हें यूनाइटेड प्रोविंस (अब उत्तर प्रदेश) का राज्यपाल चुना गया। सरोजिनी देश की पहली महिला राज्यपाल थीं। वो इस पद पर अपने निधन तक रहीं।
2 मार्च 1949 को लखनऊ में उनका निधन हो गया।
आज के दिन घटित अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
- 1931 नई दिल्ली का उद्घाटन वायसराय लॉर्ड इरविन द्वारा ब्रिटिश भारत की नई राजधानी के रूप में किया गया था।
- 2010 भारत के पुणे में विदेशियों के बीच लोकप्रिय बेकरी में एक आतंकवादी बम विस्फोट में 17 लोग मारे गए और 60 से अधिक घायल हो गए।