
The Bikaner Times –शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं की तक का परिणाम जारी किया गया है। शिक्षा संकुल स्थित समसा सभागार में दोपहर 3 बजे रिजल्ट जारी किया गया। यह परीक्षा अक्टूबर-नवंबर 2023 सेशन को लेकर दिसम्बर-जनवरी में आयोजित की गई थी।
शिक्षा मंत्री ने बताया- इस साल क्लास 10th का कुल परीक्षा परिणाम 60.79% रहा। इसमें पुरुषों का परीक्षा परिणाम 58.37% और महिला परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 63.12% रहा। अक्टूबर-नवंबर. 2022 का परीक्षा परिणाम 68.23% रहा था। इसकी तुलना में अबकी बार रिजल्ट में 7.44% की कमी हुई है। 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 62.29% रहा है। इसमें पुरुषों का परीक्षा परिणाम 59.89% और महिला परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 64.48% रहा है। अक्टूबर-नवंबर 2022 का परीक्षा परिणाम 49.39% रहा था। इस साल 12.90% वृद्धि हुई है।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL