सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद

बैंक में सेंधमारी करते हुए पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

The Bikaner Times -राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक में सेंधमारी करने के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो युवकों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में जेएनवीसी पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 22 सितम्बर को परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह बैंक बंद करके घर चला गया। अगले दिन सुबह आकर देखा तो चैनल गेट के साथ तोडफ़ोड़ की गयी है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों द्वारा केस पेटी और गोल्ड पेटी के साथ भी तोडफ़ोड़ की है। जिस पर पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और संदिग्धों की पहचान की गयी। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की पहचान की और आज रिड़मलसर सिपाहियान के रहने वाले सोनू पुत्र जाकिर हुसैन, हैदल अली पुत्र आमीन भाटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर ग्राम पंचायत रिड़मलसर के रिकॉर्ड रूम में भी चोरी करने के आरोप है साथ ही पूर्व में विभिन्न थानों में इनके खिलाफ मुकदमें दर्ज है।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL

सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL

सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद