कल से पेट्रोल पंप हो सकते हैं अनिश्चितकालीन बंद ,देखें क्या कहा सीएम गहलोत ने

The Bikaner Times -पूरे राजस्थान में वेट की दरें कम करने की मांग को लेकर राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार से राज्य में संचालित 6900 पेट्रोल पंप पर दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई , कल पहले दिन सुबह 10:00 बजे पहले और शाम को 6:00 बजे के बाद पेट्रोल पंप दुपहिया व चोपहिया वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली एसोसिएशन ने कहा, हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार शाम तक सरकार ने वैट को लेकर कोई कदम नहीं उठाया तो शुक्रवार से सभी पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

पेट्रोल पंप डीलर्स की हड़ताल के बीच सीएम गहलोत ने दिया ये बड़ा बयान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल की महंगाई की जिम्मेदार केंद्र सरकार को बताया है। प्रदेश में वैट कम करने की मांग को लेकर हड़ताल पर, मुख्यमंत्री बोले कि हमारा वित्तीय प्रबंधन कहता है कि कीमतें स्थिर रखी जाएं।केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी घटाए ताकि दाम कम हो सकें। बुधवार को कोटा दौरे पर आए गहलोत ने मीडिया से बातचीत में हड़ताल के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर अप्रत्याशित टैक्स देशभर में अत्यंत गंभीर विषय है। केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में राज्य सरकारों का हिस्सा खत्म कर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी, एडिशनल एक्साइज ड्यूटी और सेस जैसे तीन नए टैक्स लगाने का कार्य किया है, जिसमें राज्यों की हिस्सेदारी शून्य है। ऐसी स्थिति में राज्यों को भारी राजस्व घाटा हो रहा है।

अलग-अलग राज्यों की पेट्रोल-डीजल पर वैट दरें
राज्य-पेट्रोल- डीजल
राजस्थान-31.04-19.30
हरियाणा-18.20-16.00
पंजाब-13.77-09.92
दिल्ली-19.40-16.75
गुजरात-13.70-14.90
यूपी-19.36-17.08
मप्र-29.00- 19.00

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL