
The Bikaner Times -राज्य सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने के बाद पेट्रोल की कीमत में करीब 4.65 रुपए की कमी आई है। वहीं डीजल की दरों में भी 4.30 रुपए कम हुए हैं। बीकानेर में ये रेट शुक्रवार सुबह से लागू हो गई। नई रेट के अनुसार बीकानेर में पेट्रोल 106.37 रुपए और डीजल 91.70 रुपए का हो गया है। अलग-अलग कंपनी के रेट में आंशिक अंतर हो सकता है।
बीकानेर में पैट्रोल डीजल की कीमती में पिछली बार 21 मई 2022 को परिवर्तन आया था।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार शाम को वेट कम करने की घोषणा की। इसके कुछ देर बाद केंद्र सरकार ने भी दो परसेंट वेट कम कर दिया। ऐसे में शुक्रवार सुबह तक पेट्रोल और डीजल की रेट बदल गई।