
The Bikaner Times –बीकानेर। डिग्गी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधरो की ढाणी निवासी देवीलाल जाट ने नोखा थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसका भाई गुरुवार सुबह कृषि कार्य करते समय टयूबवेल पर बनी डिग्गी में पैर फिसल जाने से गिर गया था। करीब छह बजे के आसपास पर घर पर पता लगा कि केशाराम सवेरे खेत में गया था जो अब तक वापस नहीं आया। जानकारी मिलने पर वह टयूबवेल पर गया तो डिग्गी के अंदर भाई केशाराम गिरा हुआ मिला जिसकी सूचना घर परिवार के लोगों को दी। बाद में पुलिस को सूचना दी। डिग्गी से निकलवाया तब तक उसकी मृत्यु हो चूकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL