
The Bikaner Times -जिले के नापासर थाना इलाके में एक बुजुर्ग की जलहौद की चिनाई करते समय मिट्टी धंसने से दब कर मौत हो गई। उनकी पहचान सींथल निवासी मूलाराम (62) पुत्र कालूराम के रूप में हुई है। सांवतसर गांव में पानी स्टोरेज के लिए हौद बनाने के लिए गए थे। जानकारी के अनुसार हौद की चिनाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे वह दब गए। साथ ही ईंटे पकड़ा रही एक महिला श्रमिक भी मिट्टी में दब गई। महिला श्रमिक को तो तुरंत निकाल लिया गया, लेकिन मूलाराम को निकालने में 15 से 20 मिनट का समय लग गया। मौजूद लोग उसे निकाल कर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL