दो बच्चों को लेकर टांके में कूदी मां, तीनों की मौत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times –महिला ने अपने दो बच्चों के साथ घर में बने टांके में कूदकर सुसाइड कर लिया। पति घर लौटा तो घर में कोई भी नजर नहीं आया। उसकी नजर में ही बने टांके पर पड़ी। अंदर झांक कर देखा तो उसके 7 साल के बेटे का शव तैरता मिला। घर में हल्ला मच गया और पडोसी भी मौके पर पहुंचे। अंदर देखा तो पत्नी और उसकी बेटी के शव भी नजर आ गए। घटना बालोतरा जिले के वालू गांव मंगलवार शाम 6 बजे की है। सूचना मिलने पर समदड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों के शवों को टांके से बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचना दे दी है उनके आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी
समदडी पुलिस के अनुसार समदड़ी बालू गांव निवासी नखत कंवर (35) पत्नी भीमसिंह अपने दो बच्चे पूजा कंवर (10) जोग सिंह (7) को लेकर मंगलवार शाम करीब 5 बजे पीहर से अपने ससुराल पहुंची थी। उस समय घर पर कोई नहीं था। पति भीम सिंह खेत में काम कर रहा था। वह शाम को घर पहुंचा तो बच्चों और पत्नी को नहीं देखा तो इधर-उधर ढूंढा तब टांके का ढक्कन खुला होने के कारण देखा तो उसके अंदर उसके बेटे जोग सिंह का शव तैर रहा था। उसने हल्ला मचा कर पड़ोसियों को बुलाया। अंदर देखा तो पत्नी और बेटी के शव भी दिख गए। सूचना मिलने पर समदड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों के शवों को टांके से बाहर निकालकर समदड़ी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस के मुताबिक मां व दो बच्चों के टांके में डूबने से मौत हुई है। प्रथम दृष्टया तीनों ने टांके में कूदकर सुसाइड किया है। तीनों के शवों को टांके से निकालकर मोर्चरी में रखवाया है। पीहर पक्ष को सूचना दे दी है। इनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक विवाहिता की शादी 14 साल पहले हुई थी। विवाहिता के तीन बच्चे हैं। इसमें एक बच्चा ननिहाल में ही रहता था। मंगलवार शाम को पीहर चौहटन बावड़ी से समदड़ी बालु गांव आई थी। एक घंटे में टांके बच्चों को टांके में धकेल कर खुद ने सुसाइड कर लिया।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL