
The Bikaner Times -जहर पीने से विवाहिता की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थाने में मृतका के पिता ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना साधासर में 15 मार्च की दोपहर की है।
प्रार्थी ने बताया कि उसकी 27 वर्षीय बेटी मैना पत्नी सुनील कुमार ने जहर पी लिया। जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गयी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।