धोती कुर्ते में आग लगने से जला व्यक्ति,मौत, देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times – तपनी के सहारे सर्दी को भगाने का प्रयास कर रहे व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में हदां थाने में मृतक के बेटे धर्माराम निवासी लोहिया ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना 11 फरवरी की सुबह की है।

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि 11 फरवरी अत्यधिक सर्दी के कारण उसके 65 वर्षीय पिता मूलाराम पुत्र खेताराम तपनी की आग के सहारे गर्मी ले रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग जाने से उसके पिता के धोती,कुर्ता,कम्बल मेें आग लग गयी। जिससे उसके पिता भी 40 प्रतिशत जल गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।