नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर बनाया अश्लील वीडियो,फिर किया दुष्कर्म,देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गाव की नाबालिग लड़की को उसी गांव के नाबालिग लड़के ने बहला फुसलाकर कर अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म किया। इस आशय का मामला दर्ज हो गया है।
थानाधिकारी गणेश कुमार ने बताया कि पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के पिता ने उसी गांव के नाबालिग लङके पर नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर गांव से बीकानेर व बीकानेर से स्लीपर बस में जोधपुर ले गया। रास्ते में अश्लील वीडियो बनाकर डरा धमकाकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इन आरोपों के साथ पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज।कर जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि 14 जनवरी को नाबालिग के पिता ने गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। जहां से नाबालिग लड़की को नारी निकेतन भेज दिया गया। नारी निकेतन से आने के बाद नाबालिग लड़की ने घटना बताई। पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के के खिलाफ पोक्सो में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।