सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद

लोडेरा की बेटियों ने बढ़ाया गाँव का मान: खो-खो में राष्ट्रीय चयन, देखें पूरी खबर…

The Bikaner Times – लोडेरा की बेटियों ने बढ़ाया गाँव का मान: खो-खो में राष्ट्रीय चयन, देखें पूरी खबर…

गाँव लोडेरा के लिए यह गर्व का क्षण है। 14 वर्ष बालिका वर्ग की खो-खो टीम में राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए कविता पुत्री गणेशकुमार (गणेशकुमार जाट गोदारा) और रामकन्या पुत्री तोलाराम गोदारा का चयन हुआ है।

कविता का दूसरी बार चयन: कविता ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह उपलब्धि दूसरी बार हासिल की है।रामकन्या का पहली बार चयन: रामकन्या ने भी पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचकर गाँव का नाम रोशन किया है।

विद्यालय का योगदान:

यह सफलता आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर, गुसाईसर बड़ा की मेहनत और उनके प्रशिक्षक पीटीआई गोरधन जी खिलेरी के मार्गदर्शन का परिणाम है। संस्थापक मूलचंद गोदारा और दिनेश गोदारा को भी इस सफलता के लिए बधाई दी गई है।

राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगी महाराष्ट्र में:

दोनों बालिकाएं अब राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए महाराष्ट्र में होने वाली राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।गाँव के सभी लोगों ने इस उपलब्धि पर गर्व जताया और खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।