यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज,देहात अध्यक्ष चोटिल,लिया हिरासत में ,देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times –राजीव गांधी युवा मित्रों को फिर से रोजगार देने और किसान सम्मान की मांगों को लेकर आज यूथ कांग्रेस ने जयपुर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास भी शामिल हुए। बीकानेर से भी देहात अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए। लाठीचार्ज में देहात अध्यक्ष भंवर कूकणा सहित कार्यकर्ताओं को चोटें आयी है साथ ही हिरासत में भी लिया गया।

इस सम्बंध में कूकणा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते कहा कि इन लोगों ने झूठे वादे कर सरकार बनाई। सरकार बनने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया। कूकणा ने कहा कि हमारी मांगे है कि राजीव गांधी युवा मित्रों को फिर से लगाया जावे और सरकार किसानों से सकारात्मक रवैये के साथ बातचीत करें।
दरअसल, कार्यकर्ता शहीद स्मारक से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हो गई। पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। इससे पहले सुबह यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहले शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए। यहां पर सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान गिरधारी कूकणा,मनीष मूंड,मुलाराम कूकणा,राजेश गोदारा सहित अनेक लोग मौजूद रहें।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL