कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास का हुआ निधन, काफी समय से चल रहे थे बीमार…

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास का हुआ निधन, काफी समय से चल रहे थे बीमार…

The Bikaner Times – बीकानेर नगर परिषद् के पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास का बुधवार सुबह निधन हो गया। व्यास ने सभापति के रूप में तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था। वो लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीडित थे और हर दो दिन बाद डायलिसिस करवाना पड़ रहा था।कांग्रेस नेता चतुर्भुज व्यास शुरू से राजनीति में सक्रिय थे। व्यास का बड़े भाई भी राजनीति में सक्रिय थे। कांग्रेस विचारधारा से जुड़े रहे व्यास को सभापति बनने का अवसर तब मिला, जब तत्कालीन सभापति विजय कपूर का अचानक निधन हो गया। इसके बाद सभी पार्षदों ने मिलकर व्यास को सभापति के रूप में चुना। बीकानेर के पुराने शहर में लालाणी व्यास चौक में रहने वाले व्यास ने सभापति के रूप में शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दिया था। वो राजनीतिक रूप से कभी विवाद में नहीं रहे। कांग्रेस के सभी खेमों के साथ संबंध बनाए रखते हुए उन्होंने अपना कार्यकाल सहजता से पूरा किया। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में उनका नाम आगे आया लेकिन टिकट नहीं मिल पाया। इसके बाद भी वो सहजता से पार्टी के लिए अपना काम करते रहे।

व्यास का बुधवार सुबह निधन हो गया। शहर कांग्रेस महामंत्री नितिन वत्सस ने बताया कि उनकी शव यात्रा लालाणी व्यास चौक उनके निवास से दोपहर एक बजे बाद रवाना होगी और जस्सूसर गेट स्थित व्यासों के श्मसान घाट पहुंचेगी। कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now