नाबालिग लड़की के साथ की अभद्रता और छेड़छाड़ , गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times –नाबालिग लड़की के साथ अभद्रता करने और छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशों पर पूगल पुलिस ने की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने 25 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसकी 12 वर्षीय बेटी 24 अक्टूबर को घर से ख्ेात जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक बिना नम्बरी बोलेरो गाड़ी में मौजूद अली खां ने प्रार्थी की बेटी के पास गाड़ी को रोका और उसके साथ गलत हरकत की।
प्रार्थी ने बताया था कि अन्य लड़के ने उसकी बेटी को पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी में डालने का प्रयास किया। जब प्रार्थी की बेटी ने शोर किया तो आरोपी भाग गए। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दस हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। आज पुलिस टीम ने जांच के दौरान खुदाबक्स उर्फ अली खां पुत्र कर्म खां निवासी 2 बीएलडी पूगल को गिरफ्तार किया है। जिस पर दस हजार का इनाम घोषित था। पुलिस आरोपी से पुछताछ कर रही है।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL