
The Bikaner Times – ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या के आरोप,कार्रवाई की मांग,पढ़ें खबर
विवाहिता की संदिग्ध मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाय है। मामला चुरू के साहवा क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर बीती रात को लम्बे समय से इलाजरत विवाहिता की मौत हो गयी। जिसके बाद पीहर पक्ष और ग्रामीणों ने कार्रवाई नहीं होने तक शव लेने से मना कर दिया है।
पीहर पक्ष का आरोप है कि उनकी बच्ची स्वाति को ससुरा पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए परेशान किया और चूल्हे में धकेल दिया। जिसके बाद जब वह बुरी तरीके से झुलस गई तो पीबीएम में भर्ती करवाया गया था। पीहर पक्ष ने सास,ससुर,ननद,पति पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।