देखें आज के दिन इतिहास में घटित महत्वपूर्ण घटनाएं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times –आज के दिन वर्ष 1897 में भारत के तीसरे राष्ट्रपति और देश के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्म हुआ।

आज ही के दिन 1897 को देश के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति डॉक्टर जाकिर हुसैन का जन्म हुआ था। 23 साल की उम्र वे ‘जामिया मिलिया इस्लामिया’ के संस्थापक सदस्य बने। उनकी गिनती दुनिया के जाने माने अर्थशात्रियों और शिक्षाविदों में की जाती थी। 13 मई 1967 को उन्होंने भारत के तीसरे राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी।

6 मई 1967 को देश के तीसरे राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने थे। कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डॉ. जाकिर हुसैन थे। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार थे के. सुब्बाराव। विपक्ष डॉ. जाकिर हुसैन के खिलाफ एकजुट हो चुका था।

1926 से 1948 तक जाकिर हुसैन जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कुलपति रहे।

08 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ भारत में

  • आज के दिन वर्ष 2008 में उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।
  • आज के दिन वर्ष 1936 में जवाहरलाल नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए।
  • आज के दिन वर्ष 1963 में प्रसिद्ध क्रिकेटर व भूतपूर्व भारतीय कप्तान अजरुद्दीन का हैदराबाद में जन्म हुआ।
  • आज के दिन वर्ष 2007 में भूटान नरेश अपनी पहली भारतीय यात्रा पर आए।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL