
The Bikaner Times -बारिश से मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा नयाशहर थाना क्षेत्र में हुआ है। जहां पर मुरलीधर व्यास नगर रोड़ पर भाटोलाई के पास बारिश के कारण मकान गिर गया। मकान गिरने से एक व्यक्ति की मलबे में दबने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मकान गिरने से विजय कुमार हर्ष मलबे के नीचे दब गया। जहां से उसे आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ट्रोमा सेंटर पहुंचे। बता दें कि अभी कुछ दिन पूर्व जिला कलेक्टर ने जर्जर मकानों का सर्वे कर संबंधित मालिकों को नोटिस थमाने के आदेश दिए थे, लेकिन प्रशासनिक ढलाई के चलते एक व्यक्ति को जान से हाथ पड़ा है।