गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -नोखा कस्बे के संचेती खेड़ी में गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। घटना सोमवार शाम की है। गैस सिलेंडर के फटने की आवाज सुन आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी नोखा की फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने खुद आग को बुझाना शुरू कर दिया।
करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया। जोरावरपुरा स्थित संचेती खेड़ी में पवन पारीक अपने घर में लगे गैस चूल्हे को चाय बनाने के लिए जैसे ही चालू किया तो पूर्व से ही सिलेंडर से रिस रही गैस ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग आसपास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान सिलेंडर को घर से बाहर फेंकते समय पवन पारीक भी हल्के झुलस गए। पवन पारीक के घर में लगी टीवी, फंखा, फ्रीज, अलमारी व अलमारी में रखा सामान, घर का दरवाजा, चारपाई आदि घरेलू सामान जल गया।अलमारी के ऊपर रखा दुकान का करीब डेढ़ लाख का सामान भी जल गया। आग लगने से घर में रखे घरेलू सामान व खाने-पीने की सामग्री भी जल गई। आग की सूचना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में किसी भी प्रकार की हताहत नहीं हुई है।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL