छाछ पीने से एक ही परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ी, देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -छाछ पीने से एक ही परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के रतनगढ़ की है। जहां पर छाजूसर गांव में एक ही परिवार के लोगों ने छाछ पी। जिसके बाद परिवार के लोगों की तबीयत खराब हो गयी। प्रथम दृष्टया मामला फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोहिनी कंवर , इमरती कंवर, सोहनसिंह, ओमसिंह और कालूसिंह सहित सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने सभी लोगों को निजी वाहन से जालान अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी का इलाज किया। छाछ पीने से फूड पॉइजनिंग होने के कारण सभी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिनको डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर कर दिया।