
The Bikaner Times –नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ गलत काम करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 14 फरवरी को प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी देवीलाल उसकी नाबालिग बेटी को स्कूल जाते समय बाइक पर बिठाकर ले गया। जिसके बाद आरोपी उसे खेतों के रास्ते की तरफ ले गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी ने बताया था कि आरोपी उसे एक मकान में ले गया और वहां पर उसके साथ गलत काम किया। जिसका वीडियों आरोपी के अन्य साथियों ने बना लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी घटना के बाद से ही इधर उधर हो गए थे। मामले में जांच के दौरान आज पुलिस ने जैतासर निवासी देवकरण पुत्र तोलाराम,अमरगिरी पुत्र मालगर,घनश्याम गुंसाई पुत्र सांवरगर को गिरफ्तार किया है।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL