
The Bikaner Times -राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी की दो गारंटियों की घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही राज्य के 1.05 करोड़ परिवारों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा. उन्होंने यह कहा है कि गृह लक्ष्मी गारंटी के तहत परिवार की महिला मुखिया को साल में 10 हजार रुपए दिए जाएंगे. यह राशि दो से तीन किश्तों में उपलब्ध कराई जाएगी. झुंझुनू में पार्टी रैली के दौरान सीएम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह घोषणा की है.
इन घोषणाओं का कांग्रेस को नहीं होगा फायदा: राजेंद्र राठौड़
वहीं, कांग्रेस पार्टी की इस घोषणा पर राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा है कि चुनाव की घोषणा होने के बाद ऐसी घोषणाएं करने से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा. यदि वे (कांग्रेस) वास्तव में चाहते थे कि महिलाओं को लाभ हो तो घोषणा पहले की जा सकती थी.
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL