
The Bikaner Times -कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर ईडी के छापों के बाद सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा- केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। ये लोग टिड्डी दल की तरह ईडी का उपयोग कर रहे हैं। वैभव गहलोत को समन के बारे में गहलोत ने कहा कि मैं करीब पांच-दस साल से सुन रहा हूं कि उसके खिलाफ शिकायत की गई है। कल ईडी का समन आया कि 26 अक्टूबर को हाजिर हो जाओ। हम इन लोगों से डरने वाले नहीं है, कल 5 गारंटी राजस्थान को और देने जा रहे हैं। अशोक गहलोत ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि शेखावत के खिलाफ इथियोपिया में इन्वेंस्टमेंट की शिकायत हुई। एसओजी बार-बार रिक्वेस्ट कर रही है ईडी से कार्रवाई के लिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL