
The Bikaner Times -राजस्थान में अब मनचलों की खैर नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस अधिकारियों की मीटिंग में निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री गहलोत ने मनचलों का इलाज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मनचले लड़के माहौल खराब करते हैं। लड़कियों के साथ बदतमीजी करते हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने डीजीपी को निर्देश देते हुए कहा कि मनचलों के नाम आरपीएससी व कर्मचारी चयन बोर्ड में भेजे जाए, जिससे ऐसे मनचलों की भविष्य में सरकारी नौकरी नहीं लगेगी। हम किसी भी सूरत में मनचलों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुष्कर्म की घटनाओं के मामले में समाज को शिक्षित करने की अपील की है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि परिवार में लड़कों व लड़कियों का ध्यान रखें। ऐसी स्थिति न हो कि लड़के-लड़कियां बिना पूछे घर से भाग जाए। परिजनों को चाहिए कि वे बच्चों का ध्यान रखे कि उनके दिल में क्या है।
कई बच्चे आत्महत्या कर लेते हैं, कई एक दूसरे को मार देते हैं। यह तभी रुक सकता है जब मां-बाप का दिल बड़ा हो। किसी का लव अफेयर है, तो मां-बाप को समझाइश करनी चाहिए। सीएम गहलोत ने दी राय-‘लव अफेयर वालों को शादी करने की छूट दे। प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर बैठ जाते हैं,तो बच्चे गुस्से में बाहर निकल जाते हैं। गहलोत ने ब्यावर की घटना का जिक्र किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि ब्यावर से भागने वाले दोनों बच्चे नाबालिग थे।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL