
The Bikaner Times -प्रदेश में कुछ दिनो में ही आचार संहिता लगने वाली है इससे पूर्व सत्ताधारी गहलोत सरकार अपने कार्यकर्ताओं को खुश करते हुवे राजनीतिक नियुक्तियों का पिटारा एक बार पुनः खोलने जा रही है। जिसकी शुरुआत कल से हो गई है।
प्रदेश सरकार से पिछले लगभग पूरे पांच साल तक नेताओं एंव कार्यकर्ताओ ने राजनीतिक भागीदारी हेतु आस बना रखी थी जिनमे से कुछ मात्र की जरूर चाह पूरी हुई लेकिन काफी वरिष्ठ नेता गण अभी तक यानी आचार संहिता से पूर्व तक आस लगाए बैठे है इसी को देखते हुवे कल ही मुख्यमंत्री ने राज. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में 3 सदस्य के अलावा गांधी एंव अहिंसा विभाग राज. में एक उपाध्यक्ष सहित 15 सदस्यों का मनोनयन किया है। इन दोनों मनोनयन में बीकानेर जिला नदारद रहा है।
सूत्रों के अनुसार आज कल में ही नए बने समाजों के बोर्डो, आयोग एंव समितियों में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष सहित सदस्यों की नियुक्ति होने की पुख्ता खबर है। इसे लेकर कल से राजधानी जयपुर में कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा लगा हुवा है। सुनने में आया है कि आगामी चुनावों को देखते हुवे जिन वरिष्ठ नेताओं को किसी कारणवश टिकट से वंचित रखा जाएगा उन्हें इनमें एडजेस्ट किया जा सकता है साथ ही इनमें महिलाओं एंव युवाओं की भागीदारी भी ज्यादा होने की खबर है।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद