सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद

गैंगस्टर सम्पत नेहरा प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार,लूट मामले में होगी पूछताछ

The Bikaner Times -चूरू शहर के पंखा रोड स्थित टाइल और सेनेटरी शोरूम में पिस्तौल की नोक पर लूट और रंगदारी के मामले में कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर संपत नेहरा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस गैंगस्टर संपत नेहरा को भटिंडा की हाई सिक्योरिटी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच चूरू लेकर पहुंची। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार देर रात हथियारबंद जवानों के बीच गैंगस्टर संपत नेहरा का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया।
इमरजेंसी वार्ड के बाहरी परिसर को इस दौरान पुलिस ने खाली करवा दिया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और कमांडो तैनात किए गए। डॉक्टरों के मुताबिक संपत नेहरा का वाइटल नॉर्मल आया है। अब गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के लिए चूरू की अस्थाई जेल में रखा जाएगा। चूरू डीएसपी जयप्रकाश अटल ने बताया कि चूरू के पंखा सर्किल स्थित मोयल सैनेटरी और टाइल्स शोरूम में 19 जनवरी 2022 को गन पॉइंट पर 10 हजार रुपए की लूट हुई थी।

हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर सम्पत नेहरा ने शोरूम के मालिक को वीडियो कॉल कर न केवल रंगदारी की बल्कि शोरूम मालिक को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने इस मामले से जुड़े आरोपियों को एक-एक कर गिरफ्तार किया था। अब कोतवाली पुलिस ने संपत नेहरा को भठिंडा की हाई सिक्योरिटी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुलेट प्रूफ गाड़ी में कड़ी सुरक्षा के बीच चूरू लाया गया है। जहां लूट और रंगदारी के इस मामले में पुलिस के द्वारा गैंगस्टर से पूछताछ कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL

सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद