
The Bikaner Times-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में कहा कि केंद्र सरकार 80 करोड़ गरीब परिवार को मुफ्त राशन योजना का फायदा अगले 5 साल तक बढ़ाएगी। चुनावी रैली में पहुंचे मोदी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर 9500 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा- चहेतों को नौकरी देने के लिए यहां PSC घोटाला हुआ। कांग्रेस ने महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा। दुबई में बैठे सट्टेबाजों के करोड़ो रुपए जब ED ने पकड़े तो यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आखिर क्यों बौखला गए? इन घोटालेबाजों के साथ उनके क्या संबंध हैं? PM ने कहा- आप यहां सरकारी दफ्तरों में जाते हैं तो एक ही बात बोलते हैं- 30 टका कक्का, आपका काम पक्का। कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है। इस सरकार से छत्तीसगढ़ छुटकारा चाहता है।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL