
The Bikaner Times –मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित मंत्रिमंडलीय बैठक में नवगठित जिलों के सीमांकन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया है। इसके साथ ही राजस्थान में हो गए 50 जिले। पाली, सीकर, बांसवाड़ा तीन नए संभाग के साथ अब प्रदेश में कुल 10 संभाग हो गए हैं। बीकानेर संभाग से चूरू बाहर हो गया है। साथ ही बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ के साथ अनूपगढ़ जिला होगा बीकानेर संभाग के हिस्सा।

इस बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि इन नवीन जिलों से राज्य के विकास को एक नई गति मिलेगी और आमजन की सुगमता बढे़गी।सीएम गहलोत ने बताया कि राज्य में 19 नए जिलों और तीन संभागों का आज नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। मंत्रिमंडल ने इस पर अप्रूवल दे दी है। नए जिलों के गठन से विकास संबंधी योजनाओं की कियान्विति, मोनिटरिंग और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी, जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं सुविधाओं और सेवाओं का लाभ जल्द मिल सकेगा।प्रदेश के पिछड़े और दूरस्थ क्षेत्रों तक सरकारी लेवल पर इन ज़िलों की समस्याओं का जल्द निराकरण हो सकेगा। यहां तक सरकारी योजनाओं की पहुंच और अधिक सुगम होगी। राजस्व और दीवानी न्यायालयों की दूरियां घटने से इनमें लंबित मामलों का जल्द निस्तारण हो सकेगा। कानून व्यवस्था पर अधिक प्रभावी नियंत्रण हो पाएगा। इससे आमजन का जिला प्रशासन और सरकार से संवाद बढे़गा, जिससे जन अभाव अभियोगों का निराकरण और शीघ्रता और सुगम रूप से हो सकेगा। इन नवीन जिलों का गठन राज्य सरकार की ओर से सुशासन (गुड गवर्नेन्स) को और ज़्यादा गति देने में एक मील का पत्थर साबित होग।
गौरतलब है कि साल 2022-23 की बजट घोषणा की पालना में 21 मार्च 2022 को नये जिले बनाने के संबंध में उच्च स्तरीय समिति गठित की गई थी। इस कमेटी की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बजट 2023-24 में वित्त और विनियोग विधेयक पर चर्चा कर 17 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री ने 19 नवीन जिलों और तीन नए संभागों के गठन की घोषणा की थी।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL