
The Bikaner Times -ढ़ाणी में आग लगने से लाखों का माल स्वाह हो जाने की खबर प्रकाश में आयी है। घटना नोखा थाना क्षेत्र के घट्टू गांव की ढ़ाणी की है। जहां पर एक किसान परिवार के घर में गैस टंकी पर लगे रेगुलेटर से आग भभक गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार इस आग में करीब एक लाख सत्तर हजार रूपए की नकदी और कीमती जेवरात जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि यह आग चंदूराम खाती के ढ़ाणी में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पलिका की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची ओर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL