
The Bikaner Times -खाना ठीक से नहीं बनाने का उलाहने देकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीडि़ता रेखा ने अपने पति,सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मामला चुरू के रतननगर थाना क्षेत्र के थैलासर से जुड़ा है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि उसकी शादी थैलासर के मनोज कुमार के साथ हुई है। उसका पीहर तारानगर तहसील के गांव तोगावास है। उसका पति शराबी किस्म का व्यक्ति है। जो आए दिन शराब पीकर उससे मारपीट और परेशान करता है।
पीडि़ता ने बताया कि दो दिन पहले रात के समय हमेशा की तरह उसने अपने घर में खाना बनाया था। पति ने सब्जी में ज्यादा पानी डालने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। जिस पर रेखा ने कहा कि वह आगे से इस बात ध्यान रखेगी कि सब्जी ज्यादा पानी न हो। लेकिन बात-बात में मामला इतना बढ़ गया की मनोज और उसकी मां ने रेखा के साथ मारपीट कर दी। जिससे उसे काफी चोटें लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL