जागरण में दो पक्षों में झगड़ा,गोली मारकर एक की हत्या, देखें फोटो सहित पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -जागरण में दो पक्षों में झगड़ा,गोली मारकर एक की हत्या, देखें पूरी खबर

यह घटना हनुमानगढ़ के नोहर की है। जहां पर फेफाना थाना क्षेत्र के ढ़ाणी लालखां में जागरण चल रहा था। इसी दौरान दो लोगों में झगड़ा हो गई। जिसके बाद दोनो पक्ष चले गए।

रविवार सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति मानसिंह साहू जो कि अपने घर के आगे बैठा था। उसके गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। वहीं एक अन्य मांगीलाल सहारण को भी गोली लगी है। जिसे आसपास के लोग उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम और मामले की जांच में जुटी है।

गोली लगने से मानसिंह के पिता भाई और एक पड़ोसी भी घायल हो गया

मेगा हाईवे को किया जाम
घटना के विरोध में ग्रामीणों और परिजनों सुबह करीब 11.50 बजे हॉस्पिटल के सामने मेगा हाईवे को जाम कर दिया। शव लेने से इनकार कर आरोपी को पकड़ने की मांग पर अड़े हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फेफाना पुलिस समझाइश का प्रयास कर रही है।
रात को गोगाजी के जागरण में हुआ था झगड़ा
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शनिवार रात को गोगाजी जागरण था। इस दौरान मानसिंह का नियाज खां (35) के साथ झगड़ा हुआ था। ग्रामीणों की समझाइश पर मामला शांत हो गया था। रविवार सुबह यह झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया और दूसरे पक्ष ने मानसिंह के घर पर जाकर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

फेफाना थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह शर्मा ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और गोली किसने चलाई इसकी जांच की जा रही है। अस्पताल में सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

अस्पताल के बाहर मेगा हाईवे को ग्रामीण में किया जाम