सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद

खेत में लगी आग से किसान की लाखों की फसल जली, इलाके में मचा हड़कंप

The Bikaner Times- लूणकरणसर के डेलाणा बड़ा गांव के पास में ही स्थित एक खेत में आग लगने से मोठ की फसल में जल गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक मोठ की फसल जल गई। रविवार शाम डेलाणा बड़ा गांव के पास में स्थित मोहनलाल विश्नोई के खेत में दो खेतों की मोठ की फसल काटकर एक स्थान पर ही एकत्रित की हुई थी अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने की जानकारी जैसे ही आसपास के किसानों को लगी तो हड़कंप मच गया। आग धीरे-धीरे विकराल रूप लेती जा रही थी। रामदयाल, रमेश, विष्णु व देवीलाल आदि किसानों ने बताया कि गांव के पास 13 बीघा और उसके पास 10 बीघा में मोठ की फसल काटकर एक जगह एकत्रित की हुई थी। रविवार को चार जने खेत में फसल एकत्रित कर रहे थे। खेत रखी फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मजदूर फसल एकत्रित करने के लिए दूर गए हुए। आग ने विकराल रूप लिया। बारानी खेत होने के कारण पानी की भी व्यवस्था नहीं थी। देखते ही देखते खेत में करीब 25 क्विंटल मोठ जल गई। मोठ व फसल का चारा सहित लगभग ढाई-तीन लाख रुपए का नुकसान हो गया।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL

सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद